Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

माकपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन: शुद्ध मतदाता सूची और चुनाव तारीखों की घोषणा की मांग

आसनसोल । आसनसोल में माकपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुद्ध एवं त्रुटिमुक्त मतदाता सूची प्रकाशित करने और चुनाव की तारीखों की तत्काल घोषणा की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आसनसोल अनुमंडल कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित रही। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से अनुमंडल कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी गेट के भीतर जाने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस कर्मियों और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।
आंदोलन के अंत में माकपा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महकमा शासक से मुलाकात की और अपनी मांगों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। माकपा के राज्य नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि प्रशासन को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करना चाहिए।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *