Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मारुति शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

जामुड़िया । जामुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदा मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे एक मारुति कार शोरूम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल को दी। सूचना मिलते ही दमकल की इंजन मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। प्राथमिक रूप से आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि दमकल कर्मी और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *