Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में टीएमसी का भाजपा पर हमला: ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को बताया दिखावा

आसनसोल । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु ने जीटी रोड स्थित अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर भाजपा पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस यात्रा में स्थानीय निवासियों की भागीदारी न के बराबर है और भीड़ जुटाने के लिए बाहर से लोगों को लाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा, “भाजपा किस तरह के परिवर्तन की बात कर रही है, जबकि जनता उनके साथ नहीं है। टीएमसी का मजबूत जनाधार है और 2026 में जीत का दावा करते हैं।” उन्होंने कहा कि 2011, 2016 और 2021 के चुनावों में टीएमसी की सीटें लगातार बढ़ती गई हैं और 2026 के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से भी अधिक सीटों के साथ जीत हासिल करेगी।
दासु ने संकेत दिए कि बंगाल में किसी भी समय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है, लेकिन टीएमसी पूरी तरह से तैयार है और भारी बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता और नेता पूरी तरह से एकजुट हैं और भाजपा को हराने के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर दासु ने भाजपा पर कई आरोप लगाए और कहा कि भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ सिर्फ एक दिखावा है और इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ही बंगाल की जनता की आवाज है और भाजपा को हराने के लिए टीएमसी ही सबसे मजबूत विकल्प है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *