Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में भाजपा का भव्य जनसंपर्क अभियान: साड़ी वितरण में दिखा महिलाओं का उत्साह

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड बूथ नंबर 214 मंडल 4 के उत्तर धादका ग्राम में शनिवार की शाम समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भव्य जनसंपर्क अभियान के साथ साड़ी वितरण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने साड़ी पाकर अपनी खुशी जाहिर की।
कृष्णा प्रसाद ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हम अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। इसीलिए हम जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों से उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।”
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कृष्णा प्रसाद के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *