हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर तकनीकी खराबी: ट्रेनों का परिचालन ठप, यात्रियों को भारी परेशानी
Oplus_0
आसनसोल । शनिवार को हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसनसोल रेल मंडल के कुल्टी स्टेशन के समीप तकनीकी खराबी (ओएचई समस्या या सिग्नल संबंधी) आने के कारण ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। पिछले 2 घंटे से भी अधिक समय से ट्रेनों की आवाजाही बंद होने के कारण राजधानी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं।
यात्रियों को स्टेशनों पर फंसी ट्रेनों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, कोलफील्ड्स एक्सप्रेस और कई अन्य सुपरफास्ट एवं पैसेंजर ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई हैं। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर करने में जुटे हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य हो सके। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।












