Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में युवा तृणमूल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: एसआईआर के खिलाफ मोटरसाइकिल रैली

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से एसआईआर के विरोध में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया और विरोध प्रदर्शन किया।
रैली कुल्टी के सांकतोरिया स्थित ईसीएल ग्राउंड से शुरू हुई, जहां से सैकड़ों मोटरसाइकिल पर सवार युवा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता नारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रैली का समापन नियामतपुर न्यू रोड के पास स्थित मैदान में किया गया।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए साजिशन वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है।
आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष सह उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा, “लोकतंत्र में हर नागरिक को मतदान का अधिकार है, लेकिन कुछ शक्तियां चुनाव से पहले मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर आम लोगों के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं। इसी के विरोध में युवा तृणमूल कांग्रेस ने यह बाइक रैली आयोजित की।”

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *