Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए मधुपुर–किउल के बीच विशेष ट्रेन का संचालन

आसनसोल । सिमुलतला में आयोजित महायज्ञ के कारण संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए आसनसोल मंडल के अंतर्गत मधुपुर और किउल के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा का संचालन किया जाएगा।
03537/03538 मधुपुर–किउल–मधुपुर विशेष (TOD) दिनांक 08.03.2026 से 17.03.2026 तक दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे लगाएगी।
03537 मधुपुर–किउल विशेष मधुपुर से 14:30 बजे प्रस्थान कर 17:50 बजे किउल पहुंचेगी। मार्ग में इसका ठहराव जसीडीह, सिमुलतला, झाझा, जमुई तथा मननपुर स्टेशनों पर होगा।
वापसी दिशा में 03538 किउल–मधुपुर विशेष किउल से 18:20 बजे प्रस्थान कर 23:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। मार्ग में इसका ठहराव मननपुर, जमुई, झाझा, सिमुलतला तथा जसीडीह स्टेशनों पर होगा।
इस ट्रेन में केवल अनारक्षित श्रेणी के कोचों की व्यवस्था रहेगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *