Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, न्यूजीलैंड को हराया

अहमदाबाद । भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ही ढेर हो गई।
इस जीत के साथ, भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही, भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है।
भारत की जीत में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रन बनाए।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *