Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल कांग्रेस की पहल पर अंडाल के खास काजोड़ा कोलियरी में इफ्तार पार्टी

अंडाल । अंडाल थाना अंतर्गत खास काजोड़ा कोलियरी में रविवार की संध्या तृणमूल कांग्रेस की पहल पर रोजेदारों के लिए भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के उपाध्यक्ष विष्णु देव नोनिया ने किया। इफ्तार के इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
इफ्तार पार्टी के दौरान रोजा खोलने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। शाम होते ही रोजेदारों ने एक साथ इफ्तार कर रोजा खोला और देश में अमन-चैन तथा आपसी भाईचारे की दुआ की। कार्यक्रम में इलाके के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विष्णु देव नोनिया ने कहा कि खास काजोड़ा कोलियरी में हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस इलाके में विभिन्न जाति और धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष भी इफ्तार पार्टी में इस्लाम धर्म के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जहां सैकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। सभी ने मिलकर इफ्तार किया और समाज में भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed