आसनसोल में भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया जनसंपर्क अभियान : तुरी पाड़ा के लोगों को दिया विकास का आश्वासन
सैकड़ों महिलाओं के बीच वितरण किया साड़ी
आसनसोल । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। वही देखा जा रहा है शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद अपनी टीम के साथ बीते कुछ महीनों से लगातार आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो में घर घर घूमकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उसी दौरान जरूरतमंदों के बीच ठंड के दिनों में कंबल, आदिवासी पर्व के दौरान साड़ी और अब राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर साड़ी वितरण कर रहे हैं।
इसके इस प्रयास को लोगों ने बहुत सराहना कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम आसनसोल नगर निगम 54 नंबर वार्ड मंडल 3 के बूथ नंबर 40 और 41 स्थित तुरी पाड़ा में कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में एक भव्य जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
इस दौरान सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किए गए, जिससे महिलाएं बेहद खुश नजर आईं। लोगों ने एकजुट होकर अपना समर्थन दिया और कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि तुरी पाड़ा में लोगों को रहने के लिए घर नहीं है, बुनियादी कोई सुविधा नहीं है, रोजगार नहीं है। उन्होंने स्थानीय महिलाओं और पुरुषों से कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार आने पर सब कुछ मिलेगा। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस बार आपलोग बीजेपी को वोट दें।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने पर तुरी पाड़ा का विकास होगा और लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
कृष्णा प्रसाद की इस पहल की लोगों ने की सराहना
– तुरी पाड़ा के लोगों ने कृष्णा प्रसाद की इस पहल की सराहना की और कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं।
– महिलाओं ने कहा कि कृष्णा प्रसाद की इस पहल से उन्हें बहुत खुशी मिली है और वे उनके साथ हैं।
– स्थानीय लोगों ने कहा कि कृष्णा प्रसाद की इस पहल से तुरी पाड़ा का विकास होगा और लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद के साथ विजय प्रकाश, राम अधिकारी, राजेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।












