Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

81 लाख रुपया से अधिक की लागत से पांशियुली में सड़क मरम्मत कार्य का हुआ शुभारंभ

पांडवेश्वर । इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। पांशियुली उच्च विद्यालय से पांशियुली पीएचई तक सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की मंगलवार औपचारिक शुरुआत की गई। पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने अपना वादा निभाते हुए इस कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से गोगला क्षेत्र के पांशियुली इलाके में इस विकास योजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। आज एक छोटे से कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर सड़क मरम्मत कार्य का उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार, पांशियुली उच्च विद्यालय से पांशियुली पीएचई तक इस महत्वपूर्ण सड़क के पुनर्निर्माण के लिए कुल 81 लाख 85 हजार 644 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
काफी समय से यह सड़क जर्जर हालत में थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आम लोगों और आसपास के निवासियों के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क का काम पूरा होने के बाद पांशियुली और आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। विधायक की इस पहल से इलाके के लोग काफी संतुष्ट नजर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती को धन्यवाद दिया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *