आसनसोल के युवा अधिवक्ता एवं टीएमसी नेता प्रमोद सिंह का निधन: सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कोलकाता में इलाज के दौरान हुई मौत
Oplus_0
आसनसोल । आसनसोल के युवा अधिवक्ता एवं टीएमसी नेता प्रमोद सिंह का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान कोलकाता में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से उनके करीबी शोक स्तब्ध हैं। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले प्रमोद कल्ला मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें दुर्गापुर और फिर कोलकाता में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। प्रमोद सिंह के निधन पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार को आसनसोल लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
टीएमसी पार्टी ने प्रमोद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रमोद सिंह एक प्रतिभाशाली और समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पार्टी के लिए बहुत काम किया था।













