आसनसोल में कृष्णा प्रसाद का धुंआधार जनसंपर्क अभियान
सैकड़ों महिलाओं के बीच वितरण किया साड़ी
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 22 नंबर वार्ड के मंडल 4 स्थित बूथ नंबर 29 और 30 के बाउरी पाड़ा में मंगलवार शाम एक भव्य जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया।
इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को वोट देना होगा, ताकि बंगाल में विकास लाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने से बंगाल हर क्षेत्र में आगे जाएगा।
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है, जिससे महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता मिल सके।
चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह समय बंगाल के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा को समर्थन दें और अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दें।
इस मौके पर भाजपा मंडल 4 अध्यक्ष कार्तिक दास, उपाध्यक्ष बबलू, गोपाल मुखर्जी, दीपक, राजेश प्रसाद, विपिन पासवान, सुजीत ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ों स्थानीय महिला और पुरुष उपस्थित थे।













