पुलिस की सतर्कता से महिला को वापस मिला खोया बैग
Oplus_0
आसनसोल । आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड की टीम ने एक महिला का खोया हुआ बैग ढूंढकर सुरक्षित वापस कर दिया। बैग में कीमती गहने और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
मिथु गोराई नामक महिला एचएलजी मोड़ से हटन रोड जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी लेकिन जल्दबाजी में अपना बैग वाहन में ही भूल गईं। उन्होंने आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और ऑटो चालक का पता लगाकर बैग बरामद कर लिया। मिथु गोराई को उनका बैग सुरक्षित वापस मिल गया, जिससे उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।













