Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जयदेव खां को भाजपा में “स्थायी आमंत्रित सदस्य” बनाए जाने पर तृणमूल का हमला

आसनसोल । दुर्गापुर में भाजपा द्वारा कथित कोयला कारोबारी जयदेव खां को आसनसोल दक्षिण संगठनात्मक जिला में “स्थायी आमंत्रित सदस्य” बनाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है, आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक ओर ‘माफिया राज’ के खिलाफ बोलती है, लेकिन दूसरी ओर विवादित कोयला कारोबारियों को पार्टी में जगह दे रही है।
तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि जयदेव खां की नजदीकियों को लेकर केंद्रीय नेताओं अमित शाह और प्रल्हाद जोशी के साथ उनकी मुलाकातों को लेकर भी सवाल उठे हैं। पत्रकार सम्मेलन में जामुरिया के विधायक हरेराम सिंह, तृणमूल कांग्रेस प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू, महिला तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, अभिनव मुखर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

वहीं, भाजपा राज्य कमेटी सदस्य जितेंद्र तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल को पहले अपने नेताओं से जुड़े अवैध कारोबार के आरोपों पर ध्यान देना चाहिए, उसके बाद भाजपा पर टिप्पणी करनी चाहिए।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *