Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में टीएमसी का शक्ति प्रदर्शन: ‘प्रत्यावर्तन मोटरसाइकिल रैली’ में उमड़ा जनसैलाब

आसनसोल । पश्चिम बंगाल की राजनीतिक सरगर्मी के बीच गुरुवार को आसनसोल की सड़कों पर तृणमूल कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा द्वारा हाल ही में निकाली गई ‘परिवर्तन संकल्प रैली’ के जवाब में तृणमूल कांग्रेस की ओर से ‘प्रत्यावर्तन बाइक रैली’ का आयोजन किया गया। यह रैली आसनसोल के चित्रा मोड़ से शुरू होकर ट्रैफिक मोड़ तक निकाली गई, जिसमें लगभग ढाई हजार से अधिक मोटरसाइकिल सवारों ने हिस्सा लिया।

टीएमसी कार्यकर्ताओं का उत्साह
हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा इलाका तृणमूल के रंग में रंगा नजर आया। इसमें आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पार्थ देवासी सहित अन्य कई शामिल हुए।

भाजपा पर हमला
आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक-1 के अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ने दावा किया कि कुछ दिनों पहले हुई भाजपा की रैली में भीड़ का अभाव था, जबकि आज की यह विशाल रैली साबित करती है कि बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसमर्थन के इसी लहर के साथ ममता बनर्जी चौथी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालेंगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *