Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बिग्रेड चलो: 14 मार्च 2026 को कोलकाता बिग्रेड मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की विशाल जनसभा

रानीगंज । आगामी 14 मार्च 2026 को कोलकाता के बिग्रेड मैदान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा को लेकर रानीगंज विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिग्रेड चलो अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में रानीगंज विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सभा में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।

बैठक में उपस्थित आशा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस सभा के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का समर्थन जुटाया जाएगा।इस मौके पर जितेंद्र घोटवाल, दिनेश सोनी, शमशेर सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *