Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बिग्रेड चलो: 14 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन सभा

आसनसोल । 14 मार्च को प्रस्तावित परिवर्तन सभा में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शिल्पांचल में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की जानकारी घर-घर तक पहुँचाने के लिए अखबारों में लीफलेटिंग का कार्य किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सभा से जुड़ सकें और परिवर्तन की इस आवाज़ को मजबूत बना सकें।

*प्रचार अभियान:*
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पूरे क्षेत्र में होर्डिंग, कट-आउट और बैनर लगाकर भी लोगों को 14 मार्च को होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। शिल्पांचल सहित पूरे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर तेज़ होती जा रही है और जनता बढ़-चढ़कर इस अभियान में भागीदारी कर रही है।

*आमंत्रण:*
कृष्णा प्रसाद ने लोगों को आमंत्रण किया और अनुरोध किया कि आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनें और 14 मार्च को ब्रिगेड में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएं। इस सभा के माध्यम से परिवर्तन की आवाज़ को और भी मजबूत बनाने का प्रयास किया जाए।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *