Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मोदी की हुंकार: ‘ममता ने तोड़ा भरोसा, हम जीतने आए हैं’

कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा, “ममता ने आपका भरोसा तोड़ा है, लेकिन हम आपका विश्वास जीतने आए हैं”।
मोदी ने कहा कि बंगाल ने परिवर्तन के लिए ही ममता दीदी पर भरोसा किया था, लेकिन दीदी और उनके काडर ने ये भरोसा तोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा, “आजादी के इन 75 वर्षों में बंगाल ने जो खोया है, बंगाल से जो छीना गया है, वह मुझसे ज्यादा आप लोग अच्छी तरह जानते हैं”।
मोदी ने बंगाल के विकास के लिए बीजेपी की प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए कहा, “हम पल-पल आपके लिए जिएंगे। हम पल-पल आपके सपनों के लिए जिएंगे। ये विश्वास दिलाने मैं आया हूं”।

उन्होंने कहा कि बंगाल में पोर्ट से लेकर एयरपोर्ट तक, टी से लेकर टूरिज्म तक, माछ की बात हो या भात की बात, बंगाल की माटी और समंदर में सब कुछ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बारे में कहा है कि वे बंगाल के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगाना चाहते हैं और बीजेपी को एक मौका देकर डबल इंजन सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में ‘महाजंगलराज’ चल रहा है, जिसे खत्म किया जाएगा।
मोदी ने कहा कि बंगाल को ‘विकसित’ और समृद्ध बनाने का संकल्प है और बीजेपी सरकार बनने पर बंगाल के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में अवैध घुसपैठ, ओबीसी आरक्षण का दुरुपयोग, एसएससी घोटाले, महिलाओं की सुरक्षा, बंगाली संस्कृति की रक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी।

बंगाल को मिली मोदी की बड़ी सौगात: 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के लिए 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में बंदरगाह और जल परिवहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनसे पूर्वी भारत की लॉजिस्टिक प्रणाली मजबूत होगी और व्यापार, उद्योग और माल परिवहन को गति मिलेगी।

इन परियोजनाओं में हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में 5 नंबर बर्थ के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण की परियोजना का उद्घाटन, 16,990 करोड़ रुपये की लागत से 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, और 6 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण शामिल है ।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *