Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों पर छापामारी

आसनसोल । आसनसोल में शनिवार को प्रशासन ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों पर छापामारी की।शनिवार आसनसोल के एसबी गोरई रोड, जीटी रोड स्थित एलआईसी मोड़ और मुर्गाशोल में एलपीजी वितरकों के कार्यालयों और गोदामों का निरीक्षण किया गया। इस टीम में आसनसोल के अनुमंडलाधिकारी विश्वजीत भट्टाचार्य, एसीपी (ईबी – एनफोर्समेंट ब्रांच) मोहम्मद हारून और प्रवर्तन शाखा के अन्य अधिकारी शामिल थे। उन्होंने गैस सिलेंडरों के स्टॉक और भंडारण की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया और ग्राहकों और वितरकों से बात की।

छापामारी के कारण

अनुमंडलाधिकारी विश्वजीत भट्टाचार्य ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को निर्देश दिया कि अस्पतालों, स्कूलों और आईसीडीएस केंद्रों को गैस आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम किल्लत पैदा करने या कालाबाजारी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और संबंधित वितरक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गैस सिलेंडर की आपूर्ति में समस्या

गौरतलब है कि युद्ध की परिस्थितियों के कारण देश भर में गैस आपूर्ति में कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई हैं, जिससे दोनों श्रेणियों (घरेलू और व्यावसायिक) के गैस सिलेंड़रों के दाम बढ़े हैं। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से भी कुछ प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जिसके मद्देनजर प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि आम जनता को परेशानी न हो।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *