Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बर्दवान में चुनाव आयोग का एक्शन: सरकारी संपत्ति से हटाए जा रहे राजनैतिक दलों के बैनर-फेस्टून

आसनसोल । पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन और चुनाव कार्यालय ने चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकारी संपत्ति से राजनैतिक दलों के बैनर, फेस्टून और पताका हटाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर लगे बैनर, फेस्टून और पताकाओं की मॉनिटरिंग शुरू की गई।

एमसीसी टीम के सदस्य कल्याण चौधरी ने बताया, “हम सरकारी पोल या बिल्डिंग आदि सरकारी संपत्तियों पर लगे पताके और फेस्टून की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पहले हम उन राजनैतिक दलों को सूचित कर रहे हैं जिनके बैनर-पताके लगे हैं, उन्हें हटाने के लिए। नहीं हटाने पर हम इन्हें खींचकर डीएम ऑफिस में जमा कर देंगे।”
गौरतलब है कि पश्चिम बर्दवान जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। चुनाव आयोग ने रविवार को मतदान की तारीख घोषित की, जिसके बाद से पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *