आसनसोल उत्तर में भाजपा का शंखनाद: कृष्णेंदु मुखर्जी ने मां घाघर बुढ़ी की पूजा कर नए पारी की शुरुआत
आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने घाघर बूढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने माँ घाघर बुढ़ी के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की जनता के लिए समृद्धि और विकास की कामना की।
कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, “माँ घाघर बुढ़ी के आशीर्वाद से इस चुनाव में जीत हासिल करूंगा और आसनसोल उत्तर को एक नए युग में ले जाऊंगा। क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाता हूँ कि उनकी समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य है आसनसोल उत्तर को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में राज्य के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करना। हम इस क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने का अवसर मिलेगा।”
कृष्णेंदु मुखर्जी के वादे:
– आसनसोल उत्तर को शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में राज्य के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करना
– रोजगार के नए अवसर पैदा करना
– क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना
– जनता की समस्याओं का समाधान करना












