जामुड़िया में तृणमूल कांग्रेस के दीवार लेखन पर गोबर पोतने का मामला गरमाया
जामुड़िया । जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी इलाके में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में लिखे गए दीवार लेखन पर अज्ञात लोगों द्वारा गोबर पोत दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के बीच आक्रोश फैल गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा और वामपंथी दलों की प्रतिक्रिया
भाजपा प्रत्याशी डॉ विजन मुखर्जी ने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इस तरह की हरकत नहीं कर सकता। वामपंथी उम्मीदवार मास्टर मोहम्मद शब्बीर हुसैन ने भी कहा कि कोई भी वामपंथी कार्यकर्ता इस तरह की हरकत नहीं कर सकता। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरी घटना की जांच होनी चाहिए।












