Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रानीगंज में आरोग्य भूमि वेलनेस केंद्र का उद्घाटन, लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रानीगंज । रानीगंज के हाटसन मोड शिव मंदिर रोड के पास आरोग्य भूमि वेलनेस केंद्र का उद्घाटन सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विभिन्न तरह की थेरेपी विशेषज्ञों द्वारा उपचार के लिए काफी बेहतर साबित होगी।

विविध थेरेपी सेवाएं उपलब्ध

आरोग्य भूमि वेलनेस केंद्र में स्पाइन थेरेपी, वेव थेरेपी, कांसा थेरेपी, फुट मेसेज, पोटली मैसेज, डॉल्फिन मैसेंजर, स्टोन थेरेपी, स्टीम बाथ, थेरेपी वैक्यूम कपिंग थेरेपी, फैट मेल्टिंग थेरेपी, वेट लॉस थेरेपी एवं अन्य कई तरह की थेरेपी के द्वारा उपचार किया जाएगा।

लायंस क्लब के सदस्यों ने की उपस्थिति

इस अवसर पर लायंस रमेश मारोदिया, अरविंद सिंघानिया, अजय क्याल, सुमित क्याल, सुरेश चोपड़ा, रिंकू सराया, अनिल गनेरीवाला ने उपस्थित होकर कहा कि इस तरह का थेरेपी सेंटर पश्चिम बर्दवान जिला में एकमात्र है और इससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *