Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, लोगों ने नमाज़ अदा की

आसनसोल । आसनसोल में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुर्गशोल ईदगाह हाई स्कूल परिसर में लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ईद की नमाज़ अदा की। सुबह से ही नमाज़ के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। छोटे-बड़े, बुजुर्ग और युवा सभी नए कपड़ों में सज-धज कर पहुंचे और पूरी श्रद्धा के साथ नमाज़ अदा की।

मंत्री मलय घटक ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री मलय घटक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि “ईद हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है, जिसे हमें हमेशा बनाए रखना चाहिए।”

नेताओं ने दिया शांति और सौहार्द का संदेश

उनके साथ आसनसोल के उपमेयर वाशिमुल हक और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, पार्षद जीतू सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और स्थानीय लोगों ने समाज में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *