‘बर्नपुर अपंजन क्लब और बी डी मन्ना लाल जालान चेरिटेबल ट्रस्ट की पहल’: 2 जरूरतमंद बुजुर्गों को मिली व्हीलचेयर
बर्नपुर । बर्नपुर अपंजन क्लब के सहयोग से बी डी मन्ना लाल जालान चेरिटेबल ट्रस्ट ने 2 जरूरतमंद बुजुर्गों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराईं। यह पहल बीसी कॉलेज सत्यजीत नगर और बर्नपुर श्रीपल्ली क्षेत्र में की गई।
क्लब की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में कई बुजुर्गों को चलने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद क्लब ने डीडी मन्ना लाल जालान चेरिटेबल ट्रस्ट से संपर्क किया, जिसने अनुरोध स्वीकार कर 2 व्हीलचेयर प्रदान की।
क्लब के सदस्यों ने कहा कि इन व्हीलचेयर से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आवागमन में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट से जरूरत पड़ने पर और व्हीलचेयर उपलब्ध हो जाती हैं।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्य और ट्रस्ट के अमित जालान व एस शर्मा प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बी डी मन्ना लाल जालान चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि आगे भी समाजसेवा के कार्यों में सहयोग जारी रहेगा।













