Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आरजी कर अस्पताल कांड’: CM शुभेन्दु अधिकारी ने 3 IPS अफसरों को किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई के आदेश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने BJP सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 9 अगस्त 2024 को हुए कोलकाता आरजी कर अस्पताल कांड में 3 IPS अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

किन अफसरों पर कार्रवाई:
– विनीत गोयल
– अभिषेक गुप्ता
– इंद्रा मुखर्जी

मुख्यमंत्री ने इन तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।

मामले की पृष्ठभूमि:
9 अगस्त 2024 की रात मेडिकल की छात्रा ‘अभया’ के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद हत्या का मामला सामने आया था। जांच प्रक्रिया में लापरवाही और पक्षपातपूर्ण रवैये सहित कई गंभीर आरोपों के तहत की गई जांच में इन तीनों IPS अधिकारियों को अभियुक्त पाया गया।

रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की। कैबिनेट बैठक के बाद CM शुभेन्दु अधिकारी ने खुद इस फैसले की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में अभया की मां रत्ना देवनाथ ने पानीहाटी विधानसभा केंद्र से BJP की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *