AMC वार्ड 26 में कांग्रेस को बल’: सामाजिक कार्यकर्ता दानिश अंसारी 100 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 26 में कांग्रेस को मजबूती मिली है। आसनसोल रेलपार बाबू तालाब स्थित आसनसोल उतर विधानसभा कांग्रेस पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता दानिश अंसारी ने 100 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पोईटंडी, पार्षद एस एम मुस्तफा, आसनसोल दक्षिण विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम खान ने सभी को झंडा थमाकर एवं उत्तरीय ओढ़ाकर पार्टी में शामिल किया।
दानिश अंसारी के कांग्रेस में शामिल होने से वार्ड 26 में पार्टी की जमीनी पकड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने के बाद कांग्रेस ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है।













