‘रेलपार पुलिस फाड़ी तोड़फोड़’: विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा – दोषियों और साजिशकर्ताओं को नहीं छोड़ा जाएगा
आसनसोल, शनिवार, 16 मई 2026। आसनसोल के रेलपार फैयेज़आम फाड़ी पर शुक्रवार रात एक समूह द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।
आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि इस हमले से प्रशासन को चुनौती देने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगों की पहचान की जा रही है।
विधायक का बयान:
– “इसमें शामिल हर व्यक्ति को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी”
– “पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था के साथ किसी प्रकार की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
– “एसी कमरे में बैठकर खेल रचने वालों और पर्दे के पीछे से भड़काने वालों को भी चिन्हित कर छोड़ा नहीं जाएगा”
– “घटना के मास्टरमाइंड को भी नहीं बख्शा जाएगा”
कृष्णेंदु मुखर्जी ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी उकसावे में न आएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आम जनता ने यह घटना नहीं की, बल्कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे अंजाम दिया है। घटना कराने और करवाने वालों दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की उकसावे में न आएं और प्रशासन का सहयोग करें। पश्चिम बंगाल में कानून का शासन स्थापित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। अगर कोई बाधा डालने की कोशिश करेगा तो उसे सख्ती से दबाया जाएगा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही गई है।













