Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

2021 चुनाव हिंसा मामला’: बाराबनी पंचायत समिति कर्माध्यक्ष समेत 6 गिरफ्तार, आसनसोल अदालत में पेश

बाराबनी। वर्ष 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा के एक मामले में बाराबनी थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में बाराबनी पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष सुकुमार साधु और पूर्व सिविक वॉलेंटियर देवाशीष गोप भी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोप:
चुनाव के बाद एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, उसकी दुकान खोलने में बाधा डाली गई और उससे पैसे की मांग की गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
दिनबंधु माझी (42), उत्तम मंडल (42), सुकुमार साधु, साजिद खान (51), शिबेन घांटी (44), देवाशीष गोप (35)

शनिवार को सभी आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *