‘आसनसोल में आस्था का महासंगम’: मां घाघर बुढ़ी मंदिर में 40वें फलहारिणी कालिका पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, तीसरे दिन हुई कुमारी पूजा
आसनसोल, शनिवार, 16 मई 2026। पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित प्रसिद्ध मां घाघर बुढ़ी मंदिर में काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति द्वारा 40वें श्री फलहारिणी कालिका पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन जारी है। यह चार दिवसीय महोत्सव 14 मई से 17 मई 2026 तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
तीसरे दिन शनिवार को महोत्सव का विशेष आकर्षण कुमारी पूजा रही। कन्याओं के रूप में देवी की आराधना कर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महोत्सव में समिति के पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
संस्थापक राधा गोविंद सिंह, अध्यक्ष रूपेश कुमार साव, सचिव डॉ. दीपक मुखर्जी, तथा सदस्य श्याम लाल बोधवानी, राधे श्याम सिंह, जितेंद्र केवट, मदन ठाकुर, अजय सिंह, विकास सिंह, मिथिलेश पांडेय ‘ल्टू’, नयन रॉय, अमरदीप, राहुल सिंह, संजय सिंह, राजीव।
*भक्तों में महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा गया*। दूर-दूर से श्रद्धालु मां काली के दर्शन और प्रसाद ग्रहण के लिए पहुंच रहे हैं। महोत्सव 17 मई को समापन तक चलेगा।













