Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर ने किया अग्निमित्रा पॉल का सम्मान’: व्यापार जगत में योगदान के लिए मिली सराहना

आसनसोल । आसनसोल मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शनिवार एक विशेष समारोह में महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय और नगर विकास विभाग मंत्री अग्निमित्रा पॉल को सम्मानित किया।

सम्मान का उद्देश्य व्यापार और उद्योग जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहना देना था। समारोह में चेंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपस्थित होकर अग्निमित्रा पॉल को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अग्निमित्रा पॉल के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि उनका योगदान आसनसोल के व्यापारिक विकास के लिए प्रेरणादायी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *