Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फुटबॉल मैदान में वज्रपात: 16 साल के छात्र की मौत, एक घायल, मंत्री अग्निमित्रा पाल पहुंची अस्पताल

आसनसोल, शनिवार, 16 मई 2026। शनिवार शाम करीब 5 बजे आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के रिवरसाइड स्थित बीआरएस गैरेज मैदान में वज्रपात की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

घटना का विवरण:
बर्नपुर के विभिन्न इलाकों के किशोर रोज की तरह शाम को बीआरएस मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक कालबैशाखी की झड़-बारिश शुरू हो गई और मैदान में वज्रपात हो गया। इससे कई बच्चे बेहोश हो गए।

मृतक और घायल:
-मृतक की पहचान शेख फिरोज (16) के रूप में हुई है। वह 10वीं कक्षा का छात्र था और बर्नपुर का निवासी था।
घायल किशोर विवेक घोष (17) को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका घर हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर स्थित मानिकचंद इलाके में है।

मंत्री अग्निमित्रा पाल पहुंचीं अस्पताल:
घटना की खबर मिलते ही शाम को राज्य की महिला एवं बाल कल्याण तथा नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृत छात्र के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घायल छात्र के परिजनों से भी उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मंत्री ने क्या कहा:
अग्निमित्रा पाल ने कहा, “मेरे विधानसभा क्षेत्र में यह बेहद दुखद और मर्मांतक घटना घटी है। कई लड़के मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे तभी अचानक कालबैशाखी शुरू हुई और वज्रपात हो गया। जिससे कई बच्चे बेहोश हो गए। दो को अस्पताल लाया गया, जिसमें चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और एक भर्ती है।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस परिवार का बेटा चला गया, उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती, लेकिन जो भी किया जा सकता है, वह देखा जाएगा। मैं क्लब और बच्चों से अपील करूंगी कि इस समय रोज शाम को कालबैशाखी और वज्रपात हो रहा है, इसलिए मैदान में न जाना ही बेहतर है। मैं प्रशासन से भी कहूंगी कि वह इस पर ध्यान दे।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *