Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तोलाबाजी और आतंक फैलाने के आरोप में दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष शतद्वीप घटक गिरफ्तार’

Oplus_0

दुर्गापुर, सोमवार, 18 मई 2026। तोलाबाजी, आतंक फैलाने और आम लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शतद्वीप घटक को गिरफ्तार किया गया है। वह दुर्गापुर फरीदपुर के लाउदोहा इलाके के निवासी हैं।

क्या हैं आरोप:
आरोप है कि उनके संरक्षण में लंबे समय से इलाके में भय का माहौल बना हुआ था। बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने और आम लोगों पर दबाव बनाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप भी उन पर लगे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठते रहे थे।

सरकार का सख्त निर्देश:
राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव बर्दाश्त नहीं होगा। इसके बाद से ही राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस अभियान चला रही है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आतंक, तोलाबाजी और असामाजिक गतिविधियों के आरोप में तृणमूल के प्रधान, उपप्रधान और ब्लॉक स्तर के नेताओं की लगातार गिरफ्तारी हो रही है।

गिरफ्तारी और अदालत में पेशी:
इन्हीं आरोपों के आधार पर रविवार रात फरीदपुर थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर शतद्वीप घटक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में भारी हलचल मच गई। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी को पुलिस हिरासत की मांग के साथ दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया।

क्या बोले शतद्वीप घटक:
थाने से निकलते समय और अदालत में प्रवेश के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें 2021 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उस समय उनके पिता का निधन हुआ था और वह शोक में थे। साथ ही कहा, “राज्य में अभी क्या हो रहा है, यह सभी देख रहे हैं। नए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।”

अदालत में पेशी के दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर “चोर-चोर” के नारे लगाए, जिसके बाद अदालत परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *