Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चुनाव से पहले आसनसोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो गांजा जब्त

Oplus_0

आसनसोल । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्रेट ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसी क्रम में, आसनसोल के जुबली मोड़ पर झारखंड से आ रही एक बस से 1 किलो गांजा जब्त किया गया।

पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने बस की तलाशी ली। डीसी सेंट्रल ध्रुवदास ने बताया कि झारखंड से आ रही बस से 1 किलो गांजा जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कल रात इसी जुबली मोड़ पर 10 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। आज 1 किलो गांजा और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे साल जुबली मोड़ पर विशेष तलाशी अभियान चलाया जाता है, जिसमें बिहार-झारखंड से आने वाली बसों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *