आद्रा मंडल में एक सप्ताह तक ‘रोलिंग ब्लॉक’ कार्यक्रम के कारण कोचिंग ट्रेनों का नियमन
आसनसोल । दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 30.03.2026 (सोमवार) से 05.04.2026 (रविवार) तक एक सप्ताह के लिए ‘रोलिंग ब्लॉक’ को लागू करने के उद्देश्य से निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:
68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर 02.04.2026 (गुरुवार) को होने वाली यात्रा आद्रा में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जायेगी और वापसी में आद्रा से ही प्रारंभ किया जाएगा। आद्रा – आसनसोल – आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।












