आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस के लिए देव का जोरदार रोड शो, देव को देखने के लिए उमड़ी भीड़
आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मलय घटक के समर्थन में गुरुवार को सांसद और अभिनेता देव आसनसोल पहुंचे। टीएमसी के स्टार प्रचारक देव का हेलीकॉप्टर आसनसोल के रामसायर मैदान में बने अस्थायी हेलिपैड पर उतरा। वहां तृणमूल प्रत्याशी मलय घटक ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इसके बाद देव, मलय घटक के साथ एक खुली छत वाली गाड़ी में सवार हुए। रामसायर मैदान से देव का रोड शो शुरू हुआ। देव को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसनसोल ग्राम इलाके से होकर यह रोड शो एसबी गोराई रोड होकर आसनसोल कोर्ट के पास स्थित घड़ी मोड़ पर जाकर समाप्त हुई।
तृणमूल प्रत्याशी मलय घटक के साथ खुली गाड़ी में सवार अभिनेता एवं सांसद देव ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान देव ने कहा, “हमारा लक्ष्य आसनसोल की जनता की सेवा करना है। हम यहां के विकास के लिए काम करेंगे।”
इस रोड शो में तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो के दौरान देव ने कहा, “आसनसोल की जनता तृणमूल के साथ है और वे तृणमूल कांग्रेस के साथ रहेगी।












