“बंगाल में शांति और सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 500 सी कंपनियों की तैनाती, ईवीएम और स्ट्रॉन्ग रूम पर विशेष सुरक्षा”
Oplus_0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में वोट परिणाम घोषित होने के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आयोग ने राज्य में 500 कंपनियों की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस (सीएपीएफ) तैनात की है, जिनमें से 200 कंपनियां विशेष रूप से ईवीएम, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए नियुक्त की गई हैं। यह कदम पूर्व के अनुभवों और संभावित असामाजिक घटनाओं से निपटने के लिए उठाया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। चुनाव आयोग का यह फैसला राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और मतदाताओं के विश्वास को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।












