‘कृष्ण भक्तों के आशीर्वाद से सम्मानित हुए विधायक जितेंद्र तिवारी: बोले- “धर्म और संस्कृति की रक्षा हमारा संकल्प”‘
पाण्डेश्वर। पश्चिम बंगाल में भाजपा के कद्दावर नेता और पाण्डेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी को कृष्ण भक्तों ने सम्मानित किया। आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने उन्हें अंगवस्त्र और तुलसी माला पहनाकर एवं गीता, राधा कृष्ण की फोटो देकर आशीर्वाद दिया।
‘कृष्णभक्तों के प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूं’
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और बंगाल की संस्कृति की रक्षा करना ही उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा, “जब तक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद है, तब तक बंगाल में अधर्म और तुष्टिकरण की राजनीति को हराएंगे। जनता का कल्याण ही हमारा परम धर्म है।”















