बंगाल में शुभेंदु सरकार का विस्तार: 35 नए मंत्री शामिल, 13 को कैबिनेट रैंक
कोलकाता, 1 जून 2026। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार रविवार को हो गया। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल ने सभी को पद की शपथ दिलाई।
13 नेताओं को मिला कैबिनेट का दर्जा
नए मंत्रिमंडल में 13 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है:
दीपक बर्मन, तापस राय, डा. शंकर घोष, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, सपन दासगुप्ता, डा. कल्याण चक्रवर्ती, डा. शारद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, अजय कुमार पोद्दार, दूधकुमार मंडल।
3 को स्वतंत्र प्रभार
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राजेश महतो, इन्द्रनील खां और मालती रावा राय ने शपथ ली। इन्हें विभागों का स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा।
19 नए राज्य मंत्री
राज्य मंत्री के तौर पर 19 विधायकों को शामिल किया गया:
जुएल मुर्मू, डा. हरेकृष्ण बेरा, आनन्दमय बर्मन, अशोक दिन्दा, नदियारचंद बाउड़ी, विशाल लामा, दिवाकर घरामी, शांतनु प्रामाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, मउमिता विश्वास मित्र, गार्गी घोष दास, उमेश राय, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, कलिता मांझी, विराज विश्वास, दीपंकर जाना, सुमना सरकार, अमिय किस्कू।
क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन
नए मंत्रिमंडल में उत्तर बंगाल, जंगलमहल और आदिवासी क्षेत्रों को खास तवज्जो दी गई है। मनोज उरांव, जुएल मुर्मू, अमिय किस्कू, कलिता मांझी जैसे आदिवासी चेहरों के साथ राजबंशी समुदाय से दीपक बर्मन, आनन्दमय बर्मन को जगह मिली है। महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए मालती रावा राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, मउमिता विश्वास मित्र, गार्गी घोष दास, कलिता मांझी, सुमना सरकार को मंत्री बनाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक विभागों का बंटवारा 2-3 दिन में किया जाएगा। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “यह मंत्रिमंडल बंगाल के हर वर्ग और हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। विकास ही हमारी प्राथमिकता है।”
नए मंत्रियों के शपथ के बाद बंगाल सरकार में अब कुल मंत्रियों की संख्या 43 हो गई है।















