Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर में पंचपांडव जल परियोजना का काम तेज, दुर्गापूजा से पहले शुरू होने की उम्मीद – जितेंद्र तिवारी

पांडवेश्वर। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा था कि पांडवेश्वर के लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए पंचपांडव जल परियोजना किया जाएगा। वादा के अनुसार मंगलवार को पंचपांडव जल परियोजना पर काम तेज हो गया है। पीएचई विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा कर योजना का खाका तैयार किया।

बजट में होगा प्रावधान
पाण्डेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के शपथ लेने के एक महीने के अंदर ही इस परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। 18 जून से बजट सत्र शुरू हो रहा है और 22 जून को बजट पेश होगा। उससे पहले ही बजट आवंटन में पंचपांडव जल परियोजना के लिए राशि रखी जाएगी।

क्या है योजना
पीएचई विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और अन्य अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया। योजना के तहत:
– पांडवेश्वर: 12 डीप ट्यूबवेल के साथ पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा
– नया डांगा: 10 सरफेस ट्यूबवेल लगाए जाएंगे
– ओसीपी क्षेत्र: बहुला समेत दो जगहों पर ओसीपी से पानी लेकर आपूर्ति की जाएगी

10 दिन में DPR तैयार होगा
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले 10 दिनों में डीपीआर तैयार कर कोलकाता भेज दी जाएगी। मंजूरी मिलते ही बजट के 3-4 महीने बाद काम शुरू हो जाएगा।

जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यदि दुर्गापूजा से पहले काम शुरू हो गया तो अगले साल गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी सरकार जो कहती है, वो करती है। पंचपांडव जल परियोजना होगी, यह वादा किया था।”

गंभीरता से ले रही सरकार
उन्होंने कहा कि विभाग के सर्वोच्च अधिकारी खुद आए हैं। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री और उनका विभाग पांडवेश्वर की जल समस्या को कितनी गंभीरता से ले रहा है। आज से ही समाधान की योजना पर काम शुरू हो गया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *