Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में भक्ति की बयार: आनंदम रेसिडेंसी में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ चरम पर, निभा प्रकाश ने विवाह वर्षगांठ भी बजरंगबली को समर्पित की

आसनसोल, 4 जून 2026। आसनसोल का आनंदम रेसिडेंसी इन दिनों भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम का गवाह बन रहा है। यहां चल रहा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अब अपने चरम भक्तिमय माहौल में पहुंच गया है। हनुमान चालीसा की गूंज और भजनों की मधुर धुन सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

सनातन की आनन्द वाहिनी की महामंत्री निभा प्रकाश हैं आयोजक’
इस भव्य आयोजन की मुख्य आयोजक निभा प्रकाश हैं, जो जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी की शिष्या और सनातन धर्म की आनन्द वाहिनी की राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं।

‘विवाह वर्षगांठ भी हनुमान जी के चरणों में’
कार्यक्रम के दौरान निभा प्रकाश ने अपनी विवाह वर्षगांठ भी बेहद अनूठे अंदाज में मनाई। उन्होंने यह शुभ दिन बजरंगबली को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आए हुए विद्वान पंडितों को विशेष दक्षिणा और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

राजनेता से अफसर तक, उमड़ रहा जनसैलाब’
आने वाले दिनों में यहां हजारों-हजार भक्तों की भीड़ उमड़ने वाली है। राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनमानस तक, हर कोई इस भक्ति के महाकुंभ में शामिल हो रहा है।

12 जून को होगा भव्य समापन
आयोजक समिति के शम्भुनाथ झा ने कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर सभी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि 12 जून को समापन के दिन विशेष आयोजन होगा। प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या और महा भंडारा आयोजित किया जाएगा।

पूरे आसनसोल में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से माहौल राममय हो गया है। भक्तों का कहना है कि सवा लाख हनुमान चालीसा के इस अनुष्ठान से शहर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *