‘भीषण गर्मी में आसनसोल संस्कार की राहत: राहगीरों को बांटे छाते, 50 दिनों से रोज पिला रहे आम पन्ना और शर्बत
आसनसोल, 4 जून 2026। प्रचंड गर्मी और तपती धूप से जूझ रहे लोगों के लिए आसनसोल संस्कार संस्था मसीहा बनकर सामने आई है। आज संस्था ने शिल्पांचल के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद राहगीरों को छाते बांटे। छाता पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने संस्था का दिल से आभार जताया।
धूप-बारिश दोनों से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी में छाता मिलने से लोगों को चिलचिलाती धूप से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही आने वाले मानसून में बारिश से भी बचाव होगा। राहगीरों ने कहा कि “इस मौसम में छाता सबसे बड़ी जरूरत है”।
‘6 साल से रोज खिला रहे खाना, 50 दिन से बांट रहे शीतल पेय’
आसनसोल संस्कार पिछले 6 वर्षों से प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन करा रही है। इतना ही नहीं, पिछले 50 दिनों से संस्था टोटो के माध्यम से शहर के हर क्षेत्र में जाकर राहगीरों को शीतल जल, आम पन्ना, शर्बत जैसे पेय पिला रही है।
संस्था का कहना है कि मानव कल्याण के लिए वे निरंतर कुछ न कुछ करते रहेंगे।
ये रहे मौजूद‘
इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, सचिव अंकित खेतान, कोषाध्यक्ष मयंक लाडसारिया के साथ श्रवण अग्रवाल, अरविंद साव, विवेक वर्णवाल, दीपक भगत, विवेक कुमार वर्णवाल, सत्यजीत बागड़ी मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने आसनसोल संस्कार के इस प्रयास की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में छाता, पानी और भोजन की यह सेवा सैकड़ों लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।















