Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल की बेटी सायनी घोष का गरजता हुआ बयान: “ममता बनर्जी को बचाना होगा, बंगाल को बचाना होगा”

जमुरिया । जमुरिया ब्लॉक 2 के चिंचुड़िया दलदली मैदान में टीएमसी प्रत्याशी हरे राम सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में जादवपुर से टीएमसी सांसद और अभिनेत्री सायनी घोष ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर भारत के संविधान को बचाना है तो बंगाल को बचाना होगा और सिर्फ ममता बनर्जी ही बंगाल को बचा सकती हैं।
सायनी घोष ने एसआईआर में 91 लाख लोगों के नाम काटे जाने के मुद्दे पर भाजपा को घेरा और कहा कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं उनमें 63% हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल के लोगों को बांटना चाहती है, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार सबको साथ लेकर चलती है।
उन्होंने कहा कि सरकार का काम है कि लोगों के हितों की रक्षा करें, न कि हिंदू-मुसलमान की राजनीति करके उनमें भेदभाव पैदा करें। सायनी घोष ने कहा कि जिस तरीके से अंग्रेज भारत पर राज करते थे, वैसा ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करना चाहती है, लेकिन बंगाल के लोगों ने अंग्रेजों को भगाया था और भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी भगाएगी।उन्होंने जमुरिया में हरे राम सिंह को दूसरी बार विधायक बनाने के लिए लोगों से अनुरोध किया और कहा कि ममता बनर्जी ने तीन बार बंगाल को संभाला है और चौथी बार भी मुख्यमंत्री बनेंगी। सायनी घोष ने लोगों से अपील की कि वे टीएमसी के साथ खड़े हों और बंगाल को मजबूत बनाएं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *