आसनसोल उत्तर के लिए ‘डेडिकेटेड वॉटर स्कीम’ से लेकर सरकारी कॉलेज तक—मेनिफेस्टो में बड़े वादे
आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा के लिए टीएमसी के निवर्तमान मंत्री सह उम्मीदवार मलय घटक के आगामी 5 साल के मेनिफेस्टो में कई अहम घोषणाएँ की गई हैं। प्रत्याशी ने बताया कि आसनसोल उत्तर चारों तरफ से नदियों से घिरा नहीं है, जबकि दक्षिण में दामोदर और अन्य क्षेत्रों में बराकर व अजय नदी हैं। इसलिए पेयजल संकट दूर करने को आसनसोल उत्तर के लिए ‘डेडिकेटेड वॉटर स्कीम’ लागू की जाएगी, ताकि भविष्य में पानी की कोई समस्या न रहे।
*शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर:*
शहर में एक नया सरकारी डिग्री कॉलेज और एक सरकारी स्कूल स्थापित करने का वादा किया गया। साथ ही दामोदर नदी पर नया पुल बनाकर पुरुलिया और बांकुड़ा से दूरी कम करने की बात कही, जिससे आसनसोल का व्यापार 10-20 गुना बढ़ेगा।
*महिला सुरक्षा:*
महिला सुरक्षा के लिए आसनसोल को डेडिकेटेड ‘महिला पुलिस फोर्स’ मिलेगी जो 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहेगी। पहले भी महिला थाना दिया जा चुका है।
प्रत्याशी ने कहा कि इन योजनाओं से आसनसोल की अर्थव्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा दोनों मजबूत होंगी। कार्यक्रम में निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित अन्य मौजूद थे।












