विश्व पर्यावरण दिवस पर SBFCI का बड़ा संकल्प: 2026 में लगाएगा 2100 पेड़, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने लगाया पहला आम का पौधा
आसनसोल, 5 जून 2026। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए SBFCI ने वर्ष 2026 में 2100 पेड़ लगाने का प्रण लिया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज इसका शुभारंभ आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा SBFCI के एवलिन लॉज स्थित कार्यालय में आम का पहला पौधा रोपकर किया गया।
राज्य सरकार का लक्ष्य: 1 करोड़ पौधे, CWBTA लगाएगा 5 लाख
राज्य के मुख्य सचिव ने 29 मई को जारी विज्ञप्ति में पश्चिम बंगाल में “एकती गाछ मायर नामे” अभियान आज से शुरू करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने 2026 के अंत तक सभी चैम्बर, शिक्षा संस्थान, NGO आदि से मिलकर 1 करोड़ पेड़ लगाने की अपील की है। इसी क्रम में SBFCI एवं उनकी पैतृक इकाई CWBTA कोलकाता ने संयुक्त रूप से 5 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।
स्व. आर एस चौधरी की स्मृति में लगा दूसरा पेड़
कार्यक्रम में दूसरा पौधा स्व. आर एस चौधरी की स्मृति में लगाया गया। अध्यक्ष वी के ढाल, महासचिव जगदीश बागड़ी, अनिल जालान, मनिंदर कुंद्रा, उद्योगपति सह समाजसेवी विजय शर्मा, पवन गुटगुटिया, सियाराम अग्रवाल, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के ए के शर्मा, बाल गोविंद मुकीम, अताउल्ला खान, विवेक बरनवाल, अरविंद साव, कनकधारा से मधु डुमरेवाल, माधुरी तोदी समेत SBFCI के अन्य सदस्यों ने कुल 21 पौधे रोपे।
आने वाले महीनों में चलेगा अभियान
SBFCI के महासचिव जगदीश बागरी ने बताया कि 2100 पेड़ लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आने वाले महीनों में इस अभियान को और बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।















