अंडाल में दर्दनाक सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, कई घायल
अंडाल । अंडाल में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा अंडाल एयरपोर्ट मोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सुबह साढ़े सात बजे हुआ, जब एक पिकअप वैन सेन मार्केट से अंडाल की ओर जा रहा था।
घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंडाल थाना पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और सड़क पर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया।












