Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जॉर्ज टेलीग्राफ ने सम्मानित किया अंतरराष्ट्रीय शूटर अभिनव साव को

कोलकाता । जॉर्ज टेलीग्राफ ने अपनी शताब्दी समारोह के अवसर पर 11 अप्रैल को लेक क्लब, कोलकाता में एक भव्य स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में 10 खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें एक विशेष पुरस्कार और एक लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड शामिल था।

अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेता, जूनियर विश्व चैंपियन और जूनियर एशियन चैंपियन अभिनव साव को द बेस्ट शूटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वेटरन महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को विशेष पुरस्कार मिला, जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली को लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अभिनव साव ने कहा, “मैं इस पुरस्कार को पाकर बहुत खुश हूं, खासकर जब यह सौरव गांगुली के साथ एक ही मंच पर मिला है।” अभिनव अब 10 मीटर राइफल मेन जूनियर (अंडर 22 वर्ष) और 10 मीटर एयर राइफल मेन यूथ (अंडर 19 वर्ष) श्रेणी में भारत में पहले स्थान पर हैं।
वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.के. ढाल ने अभिनव साव को बधाई देते हुए कहा, “यह आसनसोल राइफल क्लब के लिए बहुत गर्व का क्षण है, जो इस वर्ष अपना प्लेटिनम जुबली (75 वर्ष) मना रहा है।”

अभिनव साव के पूर्व स्कूल प्रिंसिपल रवि विक्टर ने कहा, “अभिनव छात्रों और युवाओं के लिए एक सच्चा आदर्श है।” अभिनव के दादा राम चंद्र प्रसाद साव ने अपने पोते को बधाई देते हुए कहा, “मैं अपने पोते पर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *