विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में लगाए गए 20 पौधे
बर्नपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश सदस्य पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में रामबांध स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति कार्यालय प्रसन्न में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार सिंह की उपस्थिति में विभिन्न पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगभग 20 पौधे लगाए। वहीं दूसरी ओर शक्ति केंद्र-1, वार्ड संख्या 95 के तत्वावधान में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में महेश यादव, हेम चंद्र दत्ता, प्रबीर मैत्रा, परिमल पाल, रीना दास तथा अशोक साव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।















