आस्था के साथ पर्यावरण की सेवा: आनंदम रेसीडेंसी में हनुमान चालीसा पाठ के साथ 51 पंडितों ने लगाए 101 पौधा
आसनसोल, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आनंदम रेसीडेंसी में धर्म और पर्यावरण का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां चल रहे हनुमान चालीसा पाठ के दौरान 51 पंडितों द्वारा 101 पौधा का रोपण किया गया।
भक्ति और हरियाली का संदेश
इस अभियान में आनंदम रेसीडेंसी के विवेकानंद ठाकुर, विपुल मिश्रा एवं उनके सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हनुमान चालीसा के मंत्रोच्चार के बीच हुए इस पौधारोपण ने ‘प्रकृति भी पूज्य है’ का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर धार्मिक आयोजन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का उद्देश्य लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।















